मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- थाना क्षेत्र के निर्धना मोड और बाइक हादसों में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए।मुजफ्फरनगर थानाभवन मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों से लगातार होते हादसों से चरथावल क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रति रोष है। चरथावल के निर्धना मोड पर बाइक सवार युवक तेज रफ्तार के चलते महिला सहित पेड़ से टकराकर घायल हो गए।वही एक अन्य हादसे में दो बाईकों के आमने सामने की टक्कर में थानाभवन मार्ग पर दो अन्य युवक घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही चरथावल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी चरथावल भिजवाया जहां से चारो को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...