बदायूं, फरवरी 23 -- आसफपुर/फैजगंज, हिटी। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में रविवार को हाईवे पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को सीएचसी आसफपुर में भर्ती कराया। पहली घटना पुल वाले महाराज के पास हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। एक बाइक पर दो नाबालिग सवार थे। हादसे में अंकित पुत्र बिल्लू निवासी गांव पहाड़पुर घायल हो गया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार अंशुल पुत्र रतिराम सिंह निवासी गांव रीठ संभल भी घायल हुआ। दूसरा हादसा ब्लॉक आसफपुर के पास हाईवे पर हुआ, जहां बाइक और साइकिल की टक्कर में बाइक सवार प्यारेलाल मौर्य पुत्र चोखेलाल निवासी गांव आसफपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक सवार नन्हे पुत्र सोमपाल निवासी गांव अटवा भी घायल हुआ। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी की हालत खतरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.