इटावा औरैया, जुलाई 29 -- जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर परिजनों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में 36 वर्षीय रामबाबू यादव, 35 वर्षीय प्रदीप कुमार निवासी नगला रामजीत, 28 वर्षीय फैजान निवासी कुरसेना तथा 30 वर्षीय अश्वनी निवासी ग्राम कोठी कैस्त शामिल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...