रायबरेली, मार्च 6 -- डलमऊ। क्षेत्र के कितूली गांव निवासी राजोले का पिकअप में लदा डीजे अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चपेट में आकर अजीत कुमार (20), विवेक (18), अभिषेक (12), विवेक (20),अजीत (20) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जगतपुर संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में चंद्रप्रकाश कुचरिया थाना भदोखर, रोहित, नीरज, निर्भय शुक्ला, बूधेंद, मन्ना तिवारी, आकाश घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। शिवगढ़ संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग सड़क हादसों में हरिशंकर (18) निवासी ईश्वरीगंज, सुभाष निवासी राम्माखेड़ा, प्रेम बहादुर निवासी रीवां व रामसुख (50) निवासी जयचन्दपुर घायल हो गए। महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र में हुई दुर्घटना में सहदेव (48) और सीरी का पुरवा गांव निवासी ग...