समस्तीपुर, मई 16 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग जगहों पर शुक्रवार की रात हुई हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी में कल्याणपुर गांव की पिंकी देवी एवं स्वाति कुमारी, ध्रुवगामा गांव के सत्यम कुमार एवं अमित कुमार तथा सिंधिया गांव के विशाल कुमार शामिल हैं। सभी जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सत्यम कुमार एवं विशाल कुमार को सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। उक्त जानकारी प्रभारी डॉ हैदर ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...