सिमडेगा, जनवरी 28 -- बानो, प्रतिनिधि। कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लचरागढ़ स्थित विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर स्कूल के समीप बाइक और स्कूटी के बीच सीधी टक्कर हो गई। घटना में वेरनार्ड लुगुन घायल हो गया। घायल को पुलिस की मदद से सीएचसी बानो में भर्ती कराया गया। जहां उनका प्राथिमक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। बताया गया कि सोय उड़िया टोली निवासी बेरानार्ड लुगुन नया स्कुटी खरीद कर बानो से लचरागढ़ बाजार जा रहा था‌। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही बाइक सवार से सीधी टक्कर हो गयी। वहीं बानो मुख्यालय के समीप एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने सड़क किनारे लगे सोलर लाइट पोल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सोलर लाइट पूरी तरह टूट गया। वहीं बाइक का एक पहिया अलग होकर दूर जा गिरा। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया...