हाथरस, अप्रैल 21 -- सासनी। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बिजलीघर के निकट सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां पैदल सड़क पार कर रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकत्सकों ने गंभीर रूप से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव सठिया निवासी गणेश पुत्र बाबू लाल सोमवार शाम किसी निजी काम से कस्बा आ रहे थे। यह भी पढ़ें- दो अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो युवक घायल जैसे ही वह बिजली घर के पास सड़क पार करने लगे, तभी तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त...