समस्तीपुर, मई 27 -- कल्याणपुर। क्षेत्र अंतर्गत विभन्नि जगहों पर अलग-अलग हुई घटनाओं में तीन लोग जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार मारपीट की घटना में बख्तियारपुर गांव के लक्ष्मण कुमार की पत्नी रिंकू कुमारी एवं ध्रुवगामा गांव के प्रमोद शर्मा की पत्नी पिंकी देवी तथा सड़क दुर्घटना में रामपुरा गांव के मोहम्मद अफजल के पुत्र मोहम्मद ताहिब जख्मी हो गये। सभी जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद मोहम्मद ताहिब को सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। उक्त जानकारी प्रभारी डॉ हैदर ने दी। यह भी पढ़ें- अलग अलग हादसे में तीन जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...