समस्तीपुर, अप्रैल 4 -- दलसिंहसराय। दलसिंहसराय के केवटा एवं सीमावर्ती बछवाड़ा थाने के चिरंजीविपुर में शुक्रवार की देर रात सड़क हादसों में केवटा के दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में केवटा के ही तीन युवक जख्मी हो गये। अलग-अलग घटित सड़क हादसों में दो युवकों की मौत होने की जानकारी मिलने पर मृतकों के घर कोहराम मच गया। वहीं मोहल्ले के लोग भी गमजदा हैं। मिली जानकारी के अनुसार दलसिंहसराय-विद्यापतिनगर पथ स्थित केवटा हनुमान मंदिर के पास बाजार की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि केवटा वार्ड संख्या 7 निवासी मो. एलियास के 16 वर्षीय पुत्र मो. महफुज आलम की मौके पर ही मौत हो गई। इसी गांव के मो. कलाम के पुत्र इकबाल हुसैन, मो. सलीम के पुत्र मो. कयूम और मो. जमील के पुत्र अलाउद्दीन जख्मी हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.