बिहारशरीफ, अप्रैल 4 -- अलग-अलग सड़क हादसों में युवक की मौत, 4 अन्य गंभीर शेखपुरा-पुरैना रोड में 3 घायलों को इलाज के लिए पत्रकार ने पहुंचाया सदर अस्पताल जखराज स्थान के पास बस ने साइकिल सवार को कुचला तो बरुई मोड़ पर बाइक गड्डे में पलटी फोटो : 04 शेखपुरा 01 : सदर अस्पताल में इलाजरत घायल। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। घायलों में इलाज के दौरान एक की मौत हो गयी। मृत युवक सदर प्रखंड के चाड़े गांव के रामाशीष पंडित का 16 वर्षीय पुत्र ढोड़ल उर्फ संदीप पंडित थे। यह हादसा शहर के जखराज स्थान के पास शुक्रवार की देर शाम हुई थी। प्रत्याक्षदर्शियों ने बताया कि युवक साइकिल से अपने घर चाड़े जा रहा था। इसी दौरान जखराज स्थान के पास तेज रफ्तार से आ रही बस ने साइकिल सवार को कुचल डाला। इस हादसे में गंभीर रूप स...