मधुबनी, अप्रैल 16 -- कन्हैया जी ठाकुर झंझारपुर। अनुमंडल क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।घायलों में झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव निवासी 24 वर्षीय ललित, 24 वर्षीय शिव शंकर मुखिया, दरभंगा के 25 वर्षीय आशुतोष ठाकुर तथा झंझारपुर निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद तसूम शामिल हैं। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में चार लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...