औरैया, जनवरी 30 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार और शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को राहगीरों और पुलिस की मदद से एंबुलेंस द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। नंदराव तुतुआपुर अमराहट कानपुर देहात निवासी चरण सिंह साइकिल से कानपुर रोड पर जा रहे थे, तभी भाऊपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चौथ कुठौद जालौन निवासी अभिषेक बाइक से औरैया आ रहे थे, यमुना नदी पुल से पहले बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। एक अन्य घटना में खानपुर जानकी वाटिका के पास गैराज में काम कर रहे रियाज अहमद की बाइक में उंगली फंसने से वह घायल हो गए। सैनिक कॉलोनी निवासी राजकुमार बाजार से घर लौटते समय खानपुर चौराहे के पास वाहन की टक्कर से घायल हो गए। इसके अला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.