सोनभद्र, अप्रैल 15 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार की रात हुए सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई गई है। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया है।पहली घटना किरबिल गांव में हुई जहां बाइक सवार ने सड़क किनारे पैदल चल रहे 37 वर्षीय श्रवण कुमार पुत्र उदय कुमार निवासी किरबिल को धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सक के अनुसार घायल के सिर में चोटें थी। वहीं दूसरी घटना रासपहरी गांव में हुई जहां एक बाइक सवार युवक 19 वर्षीय श्यामबाबू निवासी खैराही ने आश्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.