मिर्जापुर, मई 11 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में तीन युवक जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल पहला हादसा ड्रमंडगंज संवाद अनुसार प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के पियरी गांव निवासी 45 वर्षीय अखिलेश मौर्या अपने साथी लालगंज क्षेत्र के परसिया गांव निवासी 36 वर्षीय अनुज मौर्या के साथ बाइक से रविवार की सुबह हलिया की ओर जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार ड्रमंडगंज के रतेह गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। तभी मैजिक से आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने दोनों घायलों क...