मिर्जापुर, अक्टूबर 7 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में चार लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। चुनार संवाद अनुसार कूबा खुर्द गांव निवासी 24 वर्षीय धर्मेंद्र व 47 वर्षीय दिलीप कुमार दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर राजगढ़ से चुनार आ रहे थे। जैसे ही चुनार राजगढ़ मार्ग पर बाराडीह (बड़ागांव) पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों गंभीर रुप से जख्मी हो गए। वहीं टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चली गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार में भर्ती कराया। घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को मं...