मऊ, फरवरी 12 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर निवासी उमर पुत्र परवेज बुधवार को दोपहर में दो पहिया वाहन से मुहम्मदाबाद गोहना जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस घटपा में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। वहीं इसी क्रम में चलीसवा पेट्रोल पंप के निकट दिव्यांश वर्मा पुत्र संतोष वर्मा निवासी लाटघाट आजमगढ़ अपनी बाइक से किसी कार्य के लिए आजमगढ़ से मुहम्मदाबाद गोहना आ रहा था। इस बीच सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...