पीलीभीत, मई 7 -- बीसलपुर। अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जनपद शाहजहांपुर के खुदागंज निवासी विमला देवी पत्नी अनेकपाल व अनेकपाल बाइक से बीसलपुर आ रहे थे। तभी किसी वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। गांव भरकनिया निवासी रामनाथ पुत्र प्रेमलाल 65 की साइकिल में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। प्रियंका पत्नी अमन बाइक से गिरकर घायल हो गई। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- मार्ग दुर्घटना में वृद्धा सहित पांच घायल, चार रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...