मथुरा, अप्रैल 9 -- जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्र से पुलिस टीम ने गुरुवार को अलग-अलग स्थान से चेकिंग के दौरान गैंगस्टर एक्ट में वांछित महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया। थानाध्यक्ष नौहझील सोनू कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब सवा नौ बजे वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय सिंह, उप निरीक्षक रोहित सिंह, शिवम कुमार,महिला उप निरीक्षक सुश्री दीप्ति सिंह पुलिस टीम के साथ वांछितों के साथ गश्त पर थे। तभी पुलिस टीम ने नौहझील से पहले तालाब के समीप से चेकिंग के दौरान गैंगस्टर एक्ट में वांछित सुलेमान, सद्दाम उर्फ सलाउद्दीन, दुल्ला उर्फ निजामुद्दीन निवासीगण कराहरी, सुरीर व एक महिला को गिरफ्तार कर चालान किया। वहीं दूसरी ओर प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब सवा नौ बजे विपिन तोमर, नितिन तेवतिया, मुस्ताक मेंहदी पुलिस टीम क...