मैनपुरी, मार्च 16 -- सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों से जुड़े 50 मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइल फोन की कीमत 8 लाख 15 हजार रुपये बताई गई है। सोमवार को पुलिस ने फोन मालिकों को पुलिस लाइन में बुलाया और बरामद किए गए फोन उनकी सुपुर्दगी में दिए। फोन वापस मिले तो लोगों के चेहरे के खिल उठे। एसपी सिटी अरुण कुमार ने सोमवार को पुलिस लाइन के सभागार में बरामद किए गए मोबाइल फोन की जानकारी दी। बताया कि जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र से गायब होने वाले मोबाइल फोन सरकार के सीईआईआर पोर्टल पर अपलोड कराए गए थे। इस पोर्टल पर अपलोड किए गए फोन जैसे ही चालू होते हैं तो एक नोटिफिकेशन पुलिस के पास पहुंच जाता है। उसके आधार पर पुलिस इन फोन को बरामद कर लेती है। सर्विलांस टीम ने पुलिस थानों की टीम से समन्वय बनाकर यह फोन बरामद किए। पुलिस लाइन के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.