मथुरा, दिसम्बर 14 -- मथुरा। जिले में नौहझील और मगोर्रा थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से तमंचा,कारतूस बरामद कर चालान किया। थानाध्यक्ष नौहझील सोनू कुमार ने बताया कि देर शाम वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय कुमार, उप निरीक्षक अभिषेक चौधरी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी देर शाम करीब पौने सात बजे उदियागढ़ी गेट के समीप चेकिंग की। इस दौरान पुलिस टीम ने हेमंत निवासी उदिया गढ़ी, नौहझील को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तमंचा,कारतूस बरामद कर चालान किया, वहीं दूसरी ओर थानाध्यक्ष मगोर्रा हरीश चौधरी ने बताया कि शनिवार रात उप निरीक्षक प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में भ्रमण पर थे। तभी मगोर्रा की तरफ पुल समीप से रविवार तड़के करीब साढ़े चार बजे चे...