बांदा, फरवरी 12 -- बांदा। संवाददाता अलग-अलग स्थान पर ई रिक्शा की चोरी हो गई। पीड़ितों ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। एक चोरी के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। बिसंडा थाना के ग्राम अजीतपारा निवासी ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि एक ई-रिक्शा कंपनी से 50 हजार रुपये जमा करके लोन से रिक्शा उठाया था। चार फरवरी को रिक्शा चार्ज करने के लिए लगा दिया। रात में चोर उसका सामान खोल ले गए रिक्शा सड़क किनारे झाड़ियों में खड़ा मिला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। इसी तरह एक अन्य स्थान शहर के मोहल्ला कांशीराम कालोनी चूना भट्टी निवासी शाकीब पुत्र अनीस ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि ई रिक्शा घर के बाहर खड़ा करके सोने चला गया था। तड़के जब देखा तो ई रिक्शा गायब था। काफी खोजबीन की पता नहीं चला। पुलिस ने तहरीर...