मऊ, जून 14 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों की पुलिस टीम ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 353 वाहनों का चालान किया गया, जबकि दो वाहनों को सीज किया गया। जांच टीम में शामिल अधिकारियों ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने पर बल दिया। साथ ही साथ गलत स्थान पर वाहनों की पार्किंग नहीं करने की भी अपील किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...