फरीदाबाद, फरवरी 12 -- फरीदाबाद/बल्लभगढ़, संवाददाता। शहर में वाहन चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं में बाइक और स्कूटी चोरी होने के मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पहली घटना बल्लभगढ़ क्षेत्र की है। गांव साहुपुरा निवासी सुशील, जो रावल स्कूल बल्लभगढ़ में बस चालक है, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 फरवरी 2026 की सुबह करीब 6 बजे वह ड्यूटी पर अपनी मोटरसाइकिल से स्कूल आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल स्कूल के सामने पुल के नीचे खड़ी की और अंदर चला गया। शाम करीब 4:30 बजे जब वह बाहर लौटा तो उसकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। इस संबंध में चौकी बस अड्डा बल्लभगढ़ में शिकायत दी गई,जहां मामला दर्ज किया गया है। दूसरी घटना थाना ओल्ड फरीदाबाद क्षे...