फरीदाबाद, दिसम्बर 30 -- फरीदाबाद, संवाददाता। वाहन चोरों ने अलग-अलग जगह से तीन, बाइक, एक स्कूटी, एक महिंद्रा गाड़ी, एक ऑटो चोरी कर लिया। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सेक्टर 76 निवासी अश्विन झा ने बताया कि 28 दिसंबर को वह अपनी बाइक पर सवार होकर कृष्णा कॉलोनी एकता ट्रांसपोर्ट गया था। वहां उसने अपनी बाइक खड़ी कर दी। कुछ देर बाद चोरों ने उसकी बाइक को चोरी कर लिया। इसी प्रकार त्रिरखा कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी अखिलेश कुमार ने बताया कि वह अपनी बाइक हाइटेक इंडिया कंपनी सेक्टर 59 के पास 27 दिसंबर को गया था। जहां से चोर उसकी बाइक चोरी कर ले गए। इसी प्रकार शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर निवासी अमरदीप का कहना है कि 27 दिसंबर को उसकी मोटरसाइकिल को उसके घर के बाहर से चोर चुरा कर ले गए। इसी प्रकार राजीव कॉलोनी सेक्टर 56 के निवासी कुमर पाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.