गाज़ियाबाद, मई 1 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी पुलिस ने शुक्रवार को अलग अलग स्थानों से चार वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन चोरों के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद हुई है। लोनी बार्डर थाना पुलिस शुक्रवार को दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने सूचना पर एक मोटरसाइकिल पर आ रहे दो युवकों को जांच के लिए रोका। जांच करने पर मोटरसाइकिल दयालपुर दिल्ली में वाहन के चोरी होने का मुकदमा दर्ज मिला। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम गुलजार निवासी प्रेम नगर और साहिल निवासी लोनी बताया। वहीं दूसरी ओर ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने चंदन निवासी सिल्वर सिटी और मंजेश निवासी निशांत कॉलोनी को दिल्ली आदर्श नगर से चुराई गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आरोपियों ने दिल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.