पीलीभीत, अप्रैल 27 -- पीलीभीत। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में वृद्ध समेत दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा जहानाबाद थाना क्षेत्र के परेवा वैश्य इलाके में हुआ, जहां देर रात घर लौट रहे बाइक सवार वृद्ध की सड़क किनारे पेड़ से टकराने पर मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा हादसा गजरौला थाना क्षेत्र में कटना नदी पुल पर हुआ, जहां मोटरसाइकिल ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाए। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत पहला हादसा थाना जहानाबाद क्षेत्र की पुलिस चौकी परेवा इलाके में अमरिया-परेवा वैश्य नहर रोड स्थित साइफन पुल के पास हुआ। यहां 65 वर्षीय मन्साराम पुत्र ...