पीलीभीत, मार्च 6 -- पीलीभीत/बिलसंडा। होली के दिन अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। बिलसंडा में ससुराल में होली मनाकर लौट रहे तीन युवकों की बिलसंडा करेली में बाइकों की आमने सामने हुई टक्कर में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। थाना जहानाबाद क्षेत्र के बरेली-पीलीभीत हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची बिलसंडा,करेली और थाना जहानाबाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाए। बिलसंडा में आमने सामने टकराई बाइक, तीन की मौतबिलसंडा। पहली घटना दोपहर में बिलसंडा बीसलपुर हाईवे पर गौहनिया गांव के पास हुईं। बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव जमुनिया ता. ईंटगांव का रहने वाला सुरेंद्र कुमार उर्फ हरीश अपनी ससुराल गंगुवापुर गया था। होली मनाकर वो बाइक से घर लौट ...