अलग-अलग स्थानों पर स्नान के दौरान दो किशोर डूबे, मौत
मिर्जापुर, जून 2 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग स्थानों पर सोमवार की सुबह स्नान करने गए दो किशोर की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देहात और मड़िहान थाना क्षेत्र में घटना हुई है। देहात कोतवाली क्षेत्र के छीतपुर गांव निवासी तेजबहादुर का पुत्र 15 वर्षीय रितिक कक्षा आठ का छात्र था। वह गांव के ही विद्यालय में पढ़ता था। सुबह लगभग नौ बजे रितिक गांव के अन्य साथियों संग निकला। घर से 500 मीटर दूर पोखरी में नहाने चला गया। यहां सभी स्नान करने लगे। नहाते समय रितिक अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। यह भी पढ़ें- नहाते समय पोखरे में डूबने से किशोर की मौत घटना के बाद साथी अपने अपने घर चले गए। लगभग एक घंटे बाद भी रितिक घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो गए। तलाश करते हुए पोखरी के पास पहुंचे। यहां एक चरवाहे ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.