एटा, मई 22 -- जिले में सूरज की तेज तपिश और हीट वेव इंसान ही नहीं पशु-पक्षियों का बुराहल कर रही है। शुक्रवार को जिले अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन-रात धूप के रूप में आसमान से बरसती आग और लू के गर्म थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद होने को मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल इस भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। आगामी बकरीद के त्योहार को लेकर शहर के जिन बाजारों में भारी रौनक होनी चाहिए थी, वहां शुक्रवार को धूप और लू के कारण दोपहर में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा है। भीषण गर्मी के खौफ से खरीदार घरों से बाहर नहीं निकले। इसके चलते व्यापारियों और दुकानदारों का धंधा ठप पड़ा रहा। घंटाघर, बाबूगंज के कपड़ा व्यापारियों बताया कि है कि बकरीद के समय दोपहर में बाजार खाली रहने से उन्हें आर्थिक नुकसान उ...