अलग-अलग स्थानों पर युवक और युवती ने खाया विषाक्त
हाथरस, जुलाई 26 -- हाथरस। अलग-अलग स्थानों पर ग्रह क्लेश में युवक और युवती ने विषाक्त खा लिया। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के 18 वर्षीय युवक ने शनिवार की रात ग्रह क्लेश में विषाक्त खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया। इधर, कोतवाली मुरसान सासनी क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोर ने विषाक्त खा लिया। उसे भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर चिकित्सक ने उसे घर भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.