मिर्जापुर, नवम्बर 27 -- राजगढ़। थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव में हुई मारपीट में महिला सहित पांच लोग जख्मी हो गए। पीड़ितों ने राजगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है। थाना क्षेत्र के पचपेड़िया गांव निवासी गिरधारी ने बताया कि बुधवार को गांव के ही अर्जुन के घर बहुभोज का कार्यक्रम था। बहुभोज में आए अर्जुन के रिश्तेदार नशे में धुत होकर गाली गलौज करने लगे। मना करने पर उसने अपने अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में 26 वर्षीय गिरधारी, 20 वर्षीय विकास, 48 वर्षीय मीना देवी तथा 22 वर्षीय प्रमोद जख्मी हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना कूड़ी गांव की है। गांव निवासी 26 वर्षीय अरविंद मौर्य गांव में ही परचून की दुकान चलाते हैं। गांव के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.