गाज़ियाबाद, मार्च 30 -- - पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा लोनी, संवाददाता। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर सोमवार को तीन युवकों ने फंदा लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को फंदे से उतार कर संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की राहुल गार्डन कॉलोनी में रहने वाले 28 वर्षीय आशू दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। उनके भाई रोहित ने बताया कि सोमवार को आशु घर पर था। दोपहर करीब 11 बजे तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर पिता ब्रह्म सिंह ने खिड़की से झांककर देखा तो भाई को चुनरी की सहायता से पंखे में लटकता पाया। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलि...