जौनपुर, मई 28 -- जौनपुर, संवाददाता। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को अगलगी की घटनाएं हुई। जिसमें पचहटियां स्थित एक कबाड़ की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग की वहज से कबाड़ जलने लगा, फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा ली। वहीं कोतवाली क्षेत्र स्थित मछरहट्टा मानिक चौक में एक कपड़े की गोदाम में आग लग गई। घटना में लाखों का सामान चलकर राख हो गया। गोदाम राजेंद्र प्रसाद के बेटे अरविंद कुमार की है। उन्होंने बताया कि आगलगी के समय दुकान में करीब 25 लाख रुपये का माल मौजूद था। दुकान के आसपास कुछ जलने की दुर्गंध से लोगों ने देखा की गोदाम के झरोखों से धुआं निकलता देख आसपास के व्यापारियों ने तत्काल फायर बिग्रेड को सूचना दी। यह भी पढ़ें- फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, 35 लाख रुपये का नुकसान सूचना मिलते ही दमकल की गाड़िया मौके पर पहुंच...