अलग-अलग स़ड़क हादसों में तीन की मौत, छह घायल
बलरामपुर, अप्रैल 5 -- बलरामपुर, हिंदुस्तान टीम। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शनिवार देर रात सड़क हादसे हुए। थाना तुलसीपुर, कोतवाली उतरौला, थाना गौरा चौराहा व नगर कोतवाली में सड़क हादसे हुए हैं। चार सड़क हादसों में तीन की मौत हो गई है। छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमार्टम भेजकर पुलिस छानबीन में जुटी है। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 730 तुलसीपुर-पचपेड़वा के ग्राम चयपुरवा के पास रविवार रात करीब 1.30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया के पास डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसमें दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में पचपेड़वा थाना क्षेत्र के पुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.