बुलंदशहर, मार्च 9 -- कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। नेशनल हाईवे-34 बाईपास पर सिरोंधन कट के पास रविवार की देर रात जनपद बारांबकी के गांव सूरजनपुर निवासी निशाद ट्रैक्टर- ट्राली में भूसा लादकर दादरी की ओर जा रहा था। इस दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर- ट्राली डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे आने से निशाद के सिर में गंभीर चोट आई, चिकित्सकों ने निशाद को हायर सेंटर के लिये रेफर कर दिया। पुलिस ने पलटे ट्रैक्टर- ट्राली को क्रेन की सहायता से हटवाया। वही रविवार की देर शाम चोला क्षेत्र के गांव नवादा निवासी अमित की बाइक खुर्जा-सिकंदराबाद मार्ग स्थित प्रानगढ की पुलिया के पास नीलगाय से टकरा गयी। हादसे में घायल हुए अमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.