बदायूं, अगस्त 25 -- सावन के अंतिम सोमवार को जल लेकर जा रहे कांवड़िए अलग-अलग सड़क हादसों में घायल हो गए। कहीं सामने से आ रही बाइक को बचाने में बाइक फिसली तो कहीं बाइकों की टक्कर हो गई। हादसों में 11 से अधिक कांवड़िए घायल हुए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। रविवार रात बिल्सी निवासी सुखबीर राठौर, पीलीभीत के थाना देवरनिया निवासी राहुल कुमार और बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के हरगनपुर गांव निवासी 17 वर्षीय आकाश, 22 वर्षीय प्रमोद और 21 वर्षीय नरेश हादसे में घायल हुए। सभी एक ही बाइक पर सवार थे। यह भी पढ़ें- Badaun News: कार की टक्कर से घायल कांवड़िये की दिल्ली ले जाते समय मौत सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में सभी घायल हो ग...