हरदोई, जून 28 -- बेनीगंज, संवाददाता। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में अतरौली-कोथावा मार्ग पर शनिवार देर रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक और एक महिला की मौत हो गई। दोनों हादसों में अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहली घटना में जरौवा गांव निवासी महेंद्र (35) पुत्र विनोद लखनऊ से अपने घर लौट रहे थे। देर रात भैनगांव चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। महेंद्र दो भाइयों में एक थे और निजी नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। यह भी पढ़ें- वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत वहीं दूसरी घटना में निंबहा गांव निवासी राधा पत्नी कृष्णपाल अपने पुत्रों से मिलने लखनऊ जाने के लिए घर से निकली थी...