हाथरस, फरवरी 12 -- हाथरस, संवाददाता। मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर राया कट से पहले एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राया क्षेत्र के गांव बिरहना का रहने वाला था। वहीं अन्य हादसों में छह लोग घायल हो गए। बुधवार सुबह एक युवक बाइक से अपने गांव वापस लौट रहा था। तभी मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर राया कट से पहले अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त जनपद मथुरा के राया कोतवाली क्षेत्र के गांव बिरहना निवासी 28 वर्षीय गोविंद पुत्र हरिशंकर के रूप में हुई है। गोविंद सुबह मथुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.