भागलपुर, मई 2 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में मां-बेटा सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है। पहली घटना हरचंदपुर गांव में हुई, जहां पप्पू सिंह की पत्नी राधा कुमारी और उनका डेढ़ वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार बाइक पलटने से घायल हो गए। अनुमंडल अस्पताल से ऋषभ कुमार को भागलपुर रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना में सनोखर निवासी घोघन दास की पत्नी जिरिया देवी बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गईं। उसे अनुमंडल अस्पताल से भागलपुर रेफर किया गया। वहीं तीसरी घटना में धोरैया निवासी महेश ठाकुर की पत्नी अनोखा कुमारी बाइक दुर्घटना में घायल हो गईं। उसे भी भागलपुर रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.