बुलंदशहर, मई 31 -- रविवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसे हो गये। हादसों में दो लोग व तीन बच्चे घायल हो गए। पहला हादसा सैदपुर रोड पर फ्लाईओवर के पास हुआ। यहां एक कार ने साइकिल सवार मोहम्मद शाद (21 वर्ष, निवासी पीरखां, गुलावठी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दूसरा हादसा गुलावठी हापुड़ रोड पर मोड़ी में के पास हुआ। खरखौदा थाना क्षेत्र के रसूलपुर धनतरा निवासी राजेश अपनी मोटरसाइकिल पर बच्चों रितिक (9 वर्ष), रितिका (5 वर्ष) और कनिष्ठा (8 वर्ष) के साथ जा रहे थे। अचानक उनकी बाइक किसी वाहन की चपेट में आने से अनियंत्रित होकर घिसट गई, जिससे राजेश और उनके तीनों बच्चे घायल हो गए। जिन्हें गुलावठी सरकारी अस्पताल लाया गय...