रांची, जनवरी 27 -- मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घटनाएं 26 जनवरी की हैं। जानकारी के अनुसार, पहली घटना में मांडर थाना क्षेत्र के सरवा गांव निवासी अमर तिग्गा अपनी बाइक से मांडर से अपने घर जा रहे थे रास्ते में बूढ़ाखुखरा के पास बाइक अनियंत्रित होने से वे सड़क पर गिर पड़े। दूसरी घटना चान्हो थाना क्षेत्र के चोरेया गांव के पास हुई, जहां मांडर थाना क्षेत्र के टांगर बसली गांव निवासी अगस्टीन एक्का बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मांडर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...