अलग-अलग सड़क हादसों में दो घायल, उपचाराधीन
बिजनौर, जून 3 -- भूतपुरी/अफजलगढ़। अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार तथा डीसीएम का ड्राइवर घायल हो गया। घायलों का निजी चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। एक डीसीएम ट्रक सितारगंज (उत्तराखंड) से कैमिकल भरकर हरिद्वार जा रहा था। इस दौरान हरिद्वार-सितारगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 734 स्थित गांव माननगर के समीप पंहुचते ही अचानक कोई वाहन सामने आ गया। विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास के दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में सितारगंज निवासी ड्राइवर नदीम घायल हो गया। राहगीरों द्वारा निजी चिकित्सक के यहां उसका उपचार कराया जा रहा है। उधर किसी ट्रक ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। घटनाक्रम के मुताबिक गांव शाहपुर जमाल निवासी अर्जुन सिंह पुत्र दिलावर सिंह बाइक द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.