लखीमपुरखीरी, जनवरी 24 -- जिले के मोहम्मदी और बाराबंकी जिले में हुए सड़क हादसों में जख्मी युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मोहम्मदी इलाके में शुक्रवार रात को ही हादसा हुआ, जबकि बाराबंकी में हुए हादसे में जख्मी की तीन दिन बाद जान चली गई। थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव ककरहा निवासी एक युवक शुक्रवार की रात करीब आठ बजे लखीमपुर से मजदूरी बाइक से घर वापस लौट रहा था। बताते हैं कि सिकन्द्राबाद के आगे हरिनगर गुरूद्वारा के पास ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव ककरहा निवासी छोटेलाल का 35 वर्षीय बेटा विपिन कुमार शुक्रवार की शाम लखीमपुर से बाइक से घर वापस लौट रहा था। मृतक के भाई रंजीत ने बताया कि जैसे ही वह सिकन्द्राबाद के आगे हरिनगर ...