फरीदाबाद, जून 18 -- पलवल, अजित कुमार। अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- अलग अलग सड़क हादसों में दो की मौत, कई घायलमौत का कारण सीकर (राजस्थान) के रहने वाले चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि उनका भाई बलराम सिंह बस पर चालक था। केएमपी एक्सप्रेस वे पर दूसरी लेन में बिना किसी इंडिकेटर या दिशा-सूचक के लापरवाही से खड़े एक ट्राला से उसकी बस की टक्कर हो गई। इस हादसे में बलराम सिंह को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- हादसों में चार युवकों समेत बुजुर्ग महिला की मौतअन्य हादसे थाना सदर पलवल के अंतर्गत फुलवाड़ी मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौत हो गई। होटल संचालक कुलदीप शर्मा न...