उन्नाव, मार्च 31 -- बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दंपति सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आसत मोहिउद्दीनपुर निवासी बबलू राठौर पुत्र कुंदन राठौर शाम के समय गांव के सामने लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बबलू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में बाइक सवार ग्राम फतेहपुर हमजा निवासी रिजवान पुत्र वाजिद अली भी घायल हो गया। उसके साथ बाइक पर सवार उसकी पत्नी सोफिया और पुत्री अलमाहिया भी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.