उन्नाव, अप्रैल 2 -- सफीपुर। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सफीपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दो की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पहली घटना कोतवाली क्षेत्र के जमलदीपुर गांव के पास हुई। बांगरमऊ कस्बे के कटरा मोहल्ला निवासी राकेश (50) पुत्र गौरी शंकर अपनी पत्नी सन्नो (45) के साथ बाइक से उन्नाव जा रहे थे। इसी दौरान जमालुद्दीनपुर गांव के समीप उनकी बाइक की टक्कर एक ऑटो से हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां सन्नो के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना में दरौली गांव निवासी जाहिद अली (60) पुत्र हैदर सफीपु...