मेरठ, दिसम्बर 7 -- रविवार शाम कस्बे में दो स्थानों पर अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना पुलिस के अनुसार, हापुड़ के आदर्शनगर निवासी 45 वर्षीय देवेंद्र हस्तिनापुर में अपने किसी रिश्तेदार के यहां आए थे। देर शाम जब वह बंगाली बाजार चौराहे पर पैदल जा रहे थे तो पीछे से आए बोलेरो सवार ने देवेंद्र को टक्कर मार दी। इसमें वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने बोलोरो गाड़ी को कब्जे में ले लिया। वहीं हालत गंभीर होने पर देवेंद्र को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दूसरा सड़क हादसा चेतावाला गांव के तिराहे पर हुआ। जहां लतीफपुर निवासी 32 वर्षीय जोगा और चेतावाला निवासी 30 वर्षीय वकील की बाइक आपस...