सुल्तानपुर, मई 29 -- चांदा (सुलतानपुर) संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के शुक्रवार की सुबह चांदा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर अलग-अलग स्थानो पर दो सड़क हादसे हुए। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पहली घटना चांदा कोतवाली क्षेत्र के कोथरा गांव के समीप हुई। वहां पर लखनऊ से वाराणसी जा रही एसी लदी मैजिक मालवाहक चालक को नीद की झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में जा गिरी । जिससे चालक मोनू पुत्र पूरन निवासी ग्राम किशुनपुर थाना सिधौली जनपद सीतापुर व परिचालक संदीप पुत्र भगवती प्रसाद नयागांव जनपद सीतापुर को गंभीर चोटें आई। दोनों को लोगों की मदद से सीएससी प्रतापपुर कमैचा भर्ती कराया गया। जहां से चालक मोनू की हालत गंभीर होने की स्थिति में चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया。

दूसरी घटना वहीं दूसरी घ...