मुरादाबाद, मई 19 -- अलग-अलग सड़क हादसों में मंगलवार को चार बाइक सवार घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव लौगी खुर्द निवासी तासिम बाइक से ठाकुरद्वारा आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं गांव कमालपुरी निवासी साकिर पुत्र मोहम्मद साबिर ठाकुरद्वारा से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में साकिर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। इसके अलावा फरीदनगर निवासी राजकुमार पुत्र गणेश सिंह ठाकु...