अलग-अलग सड़क हादसों में चार घायल, एक की हालत गंभीर
देवघर, मई 17 -- देवघर, प्रतिनिधि। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। इनमें एक युवक की स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं अन्य तीन घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पहली घटना नगर थाना क्षेत्र के बेला बगान के समीप की है। बताया गया कि बाइक चालक धीरेंद्र कुमार यादव सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- अलग- अलग सड़क हादसों में तीन घायल, दो रेफर घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दूसरी घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.